Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर करवट लेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, जानें IMD का अपडेट

punjabkesari.in Sunday, Feb 15, 2026 - 10:39 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अब रात का तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। प्रदेश के 11 शहरों में रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। औसत अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। वहीं न्यूनतम तापमान में औसतन 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

आज और कल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा के कुछ जिलों सिरसा, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और मेवात में कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। किसानों को सलाह दी गई है कि वह फसलों में हल्की सिंचाई और कीट प्रबंधन पर नजर रखें।

प्रदेश के 13 जिलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। इनमें अंबाला (25.0), हिसार (27.0), नारनौल (27.0), भिवानी (26.0), भिवानी (28.1), फरीदाबाद (28.0), गुरुग्राम (25.7), करनाल (26.3), महेंद्रगढ़ (27.2), नूंह (27.7), रोहतक (25.7) और सिरसा एडब्ल्यूएस (26.5) शामिल हैं। जींद (24.8) और पानीपत (23.4) जैसे जिलों में तापमान 25 डिग्री से नीचे रहा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static