Haryana के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा AIIMS में एडमिट, परिवार संग अस्पताल में बीती रात...जानिए वजह

punjabkesari.in Wednesday, Oct 14, 2026 - 08:25 AM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा को नियमित स्वास्थ्य जांच के बाद नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने उन्हें एहतियात के तौर पर रातभर अस्पताल में रुककर आराम करने की सलाह दी है। बुधवार सुबह उनके कुछ मैडीकल टैस्ट किए जाएंगे। जांच रिपोर्ट और डॉक्टरों की सलाह के आधार पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का निर्णय लिया जाएगा।

हुड्डा ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर के बाद नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स पहुंचे थे। जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें रातभर अस्पताल में रहने और आराम करने की सलाह दी है। बुधवार सुबह आगे की जांच की जाएगी। उनकी छुट्टी को लेकर अंतिम निर्णय जांच के नतीजों और डॉक्टरों के आकलन के बाद ही लिया जाएगा।। हुड्डा के साथ उनकी पत्नी आशा हुड्डा, बेटे एवं कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा और परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं।

हुड्डा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद हरियाणा के राजनीतिक गलियारों से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामनाएं आने लगीं। भाजपा और इनैलो के नेताओं ने भी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और जल्द स्वस्थ होकर घर लौटने की उम्मीद व्यक्त की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static