Haryana में प्रशासनिक फेरबदल; अचानक हुआ 2 HCS अधिकारियों का तबादला, ट्रांसफर के आदेश जारी...
punjabkesari.in Thursday, Oct 15, 2026 - 06:56 PM (IST)
चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने आज एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया। राज्य के 2 HCS अफसरों को नया कार्यभार सौंपा गया है। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से इस सम्बन्ध में आदेश जारी किया गया।
जारी लिस्ट के अनुसार सुमीत सिहाग को करनाल में HSAMB का जोनल प्रशासक लगाया गया, वर्तमान जिम्मेदारियां भी संभालेंगे। सतीश कुमार से करनाल जोनल प्रशासक का अतिरिक्त कार्यभार वापस लिया गया।
वहीं मोनिका को हिसार में HSAMB का जोनल प्रशासक नियुक्त किया गया। दोनों अधिकारियों की नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)