"विरासत उसकी होती है जो काबिल हो..." जयप्रकाश के बयान पर बोले पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह

punjabkesari.in Sunday, Jun 23, 2024 - 02:22 PM (IST)

जींद (प्रदीप श्योकंद): कांग्रेस सांसद जयप्रकाश इन दिनों अपने एक बयान को लेकर खूब सुर्खियों में आ गए हैं। जिसमें जयप्रकाश ने कहा था कि एक महिला राजनीतिक उत्तराधिकारी नहीं हो सकती। वहीं अब इसपर सियासत गरमाना शुरू हो गई है, कई दिग्गजों ने इसे लेकर बयानबाजियां करना शुरू कर दी है। सांसद के इस बयान पर पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि उनका बयान सही तरह से सुना नहीं है, सोशल मीडिया पर न्यूज कटिंग चल रही है, उसको देखा था जब तक मैं इन चीजों को पूरी तरह से सुन नहीं लेता तब तक उस पर टिप्पणी नहीं करना चाहता।

उन्होंने कहा कि विरासत की जो बातें है वो 18वीं सदी की बातें है, शायद हर व्यक्ति को इस देश में बात पता होनी चाहिए कि आज के दिन महिलाओं का संपत्ति में भी पति-पत्नी भी है तो आधा-आधा अधिकार है। पूर्व सांसद ने कहा कि विरासत उसकी होती है जो काबिल हो काबिल कोई भी हो सकता है। पहले ये भी होता था कि विरासत बड़े भाई को जाती थी। वो भी बहुत बार छोटा अगर ज्यादा काबिल है तो उस तरह की बातें हो जाती है। महिलाएं तो इंदिरा गांधी से बड़ी मिसाल क्या होगी। जिस प्रकार से नेहरू गांधी परिवार की विरासत उन्होंने संभाली और इस देश को चलाया। विरासत की जो बातें है वो बहुत पुरानी चीजें हैं। इन पर बहस या टिप्पणी करने की कोई जरूरत नहीं है।

समर्थकों पर लगे आरोपों पर बोले बृजेंद्र सिंह

कांग्रेस जयप्रकाश द्वारा चुनाव में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए बृजेंद्र सिंह के समर्थकों द्वारा भाजपा की मदद करने के लगाए आरोपों पर बोलते हुए पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि नया नया आदमी जब जीता हो ना तो वो बहुत ज्यादा उत्साह में होता है, तो उस वक्त आदमी के मुंह से बातें निकल जाती है, लेकिन फिर भी राजनीति में जो लोग है। विशेषकर जिन्हें इतना समय हो गया उनको भाषा पर संयम, नियंत्रण रखना चाहिए ये ही लोग है बार-बार यही आना है हम भी यही है कभी भी आदमी को ऐसी बात नहीं करनी चाहिए कि बाद में वापिस जाना मुश्किल हो जाए ये सब पर लागू होती है।

कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर किया पलटवार

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा किरण चौधरी के पार्टी छोड़ने से किसी तरह का फर्क पार्टी पर नहीं पड़ने के बयान पर पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि देखिए ये कहना कि किसी सीनियर नेता के पार्टी छोड़ने से फर्क नहीं पड़ता ये तो बड़ी अभी शोभती होगी। जो व्यक्ति पार्टी में 40 तक रहे है उच्च पदों पर रहे। खासतौर पर वो तो चौ. बंसीलाल के परिवार से आती है विरासत की बातें कर रहे थे। उनकी राजनीति विरासत तो चौ. बंसीलाल की वहां आई हुई है। ये ठीक है की हालात राजनीति बदलते रहते है। आज के दिन हालात कांग्रेस के पक्ष के है। इस तरह की बातें कही जा सकती है, लेकिन इस तरह की बात में अति आत्मविश्वास की जो अनुभूति होती है वो भी नहीं होना चाहिए। वो सीनियर है किरण चौधरी बहुत लंबा समय कांग्रेस में बताया है। ये जरूर है कि कांग्रेस आज बहुत मजबूत है कांग्रेस का उनके जाने का नुकसान उस तरह से नहीं होगा लेकिन फिर भी हर आदमी का अपना वजूद होता है।

उचाना हलके के दौरे पर पहुंचे बृजेंद्र सिंह

कांग्रेस नेता एंव पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह जींद जिले के उचाना हलके के दौरे पर रहे। उचाना खुर्द गांव में कार्यकर्ताओं के यहां आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। दूसरे दलों के कार्यकर्ता भी कांग्रेस में शामिल हुए। नायब सिंह सैनी द्वारा उनको भाजपा द्वारा सीएम बनाने पर कांग्रेस को हो रही तकलीफ के बयान पर पूर्व सांसद ने कहा कि तकलीफ तो आज के दिन भाजपा को हुई है, क्योंकि हरियाणा में कांग्रेस की संभावनाएं पांच से अधिक सीटें जीतने की थी लेकिन पांच भी आना भाजपा के लिए बहुत दुखदायक साबित हुआ है। उनको इस चीज का भली भांति आभास है कि जो आना वाला विधानसभा का चुनाव है वो उनके लिए सिर्फ बहुत बड़ी चुनौती ही नहीं बल्कि जो कांग्रेस की जीत है बड़ी जीत है वो भाजपा को सामने दिख रही है आज के दिन। उनकी बहुत बड़ी हार दिख रही है। इस वजह से इस तरह की बयान बाजी हो रही है। कांग्रेस को क्यों तकलीफ होगी। वो आए है कांग्रेस को पांच सीट आ गई। जब नायब सिंह सैनी सीएम बने थे तो मैंने तब भी कहा था मेरे तो मित्र है सीएम बने है बहुत खुश की बात है, कमेरे वर्ग से आते है उससे और भी खुशी की बात है लेकिन उनको बली का बकारा बनाया गया है ये बात तब भी कही थी और भी कह रहा हॅूं। अभी लोकसभा गई है तीन महीने विधानसभा में इससे भी ज्यादा बुरा हाल होगा। हार का ठीकरा जिस आदमी पर फूटना चाहिए था उसी बजाए इनके ऊपर फूटेगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static