पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश ने दुष्यंत पर साधा निशाना, कहा- वह जनता के मुजरिम

punjabkesari.in Friday, Jun 09, 2023 - 08:54 PM (IST)

हिसार (विनोद सैनी) : पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश ने हरियाणा के डिप्टी सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मामले में सबसे ज्यादा दोषी डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला हैं। जनता की मुजरिम भाजपा के साथ जेजेपी और 10 विधायक भी हैं। इसके बावजूद भी उचाना में विकास कार्य क्यों नहीं हुए, गंठबंधन टूट जाएगा यह स्वार्थ का गठबंधन है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश ने भाजपा-जजपा गठबंधन को अनैतिक करार देते हुए कहा कि जेजेपी ने गठबंधन को पूर्ण बहुतम दिलाने काम किया। आज दोनों पाटिर्यो में लठ बज गई है। दोनों पार्टियों के बीच मतभेद हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां आपस में लड़ेंगी अब आगे कांग्रेस की सरकार बनेगी। चार साल का नंगा नाच देख लिया है।

जेपी ने हिसार के पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में बैठक के दौरान कहा कि दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम हैं बीरेद्र सिंह के बेटे बृजेद्र सिंह सांसद हैं। लेकिन उचाना में पीने का पानी नहीं, स्कूल में अध्यापक नहीं, सडकों की हालत खराब है। एमपी व दुष्यंत से सवाल करता हूं उचाना में विकास कार्य क्यों नहीं हुए। उन्होंने कहा गंठबंधन टूट जाएगा ये स्वार्थ का गंठबंधन है। लोग जान चुके हैं कि ये स्वार्थी लोग हैं। उन्होंने पहले पीपली में अब शाहबाद में किसानों पर लाठी चार्ज करवाया। 

जेपी ने हरियाणा के डिप्टी सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मामले में सबसे ज्यादा दोषी डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला हैं। जनता की मुजरिम बीजेपी के साथ जेजेपी और उनके 10 विधायक भी हैं। 10 विधायक ठीक होते तो किसानों को आंदोलन नहीं करना पड़ता। वहीं उन्होंने कहा कि महिला खिलाडिय़ों को न्याय नहीं मिल रहा है। बृजभूषण को गिरफ्तार करें। बेरोजगारों व किसानों को लाठियों से पीटते हैं। जैसे चुनाव की घोषणा होगी जेजेपी नेता भाग जाएंगे। इसके साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोगों के दिलों में आदमपुर से कांग्रेस जीत गई है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Saurabh Pal

Recommended News

Related News

static