दवाई लेने जा रहे मां-बेटे की बाइक को फॉर्च्यूनर गाड़ी ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत

punjabkesari.in Thursday, Jun 29, 2023 - 04:54 PM (IST)

पानीपत (सचिन) : हरियाणा में आए दिन सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पानीपत जिले के गांव धर्मगढ़ चौंक के पास गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में पानीपत सिविल अस्पताल भिजवाया। 

बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय बिट्टू अपनी 55 वर्षीय मां राजवंती के साथ दवाई लेने के लिए मोर माजरा जा रहा था। रास्ते में धर्मगढ़ चौंक के नजदीक किसान पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर बाहर निकलते ही एक फॉर्च्यूनर गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों मां-बेटा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। राहगीरों द्वारा स्वजनों व पुलिस को सूचना दी गई। जब तक स्वजन मौके पर पहुंचे तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों के शव को पानीपत सिविल अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया। 

भाई बहनों में सबसे छोटा था मृतक बिट्टू 


मृतक बिट्टू पांच भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। वह अविवाहित था और प्लंबर का काम करता था। मां राजवंती खेतों में धान लगाने के लिए गई थी। शाम को धान लगाकर लौटी तो उसके सिर में दर्द था। बिट्टू के पिता सुंदर लाल उसे दवाई दिलाने जा रहा था। बिट्टू ने पिता को कहा कि रात हो गई है आपको बाइक चलाने में दिक्कत होगी। बिट्टू ने अपने पिता को जाने से रोक दिया और खुद अपनी मां को दवाई दिलवाने जा रहा था।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static