ये क्या...Palwal में बेटे ने मां पर दर्ज करवाया केस, जानें क्यों

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 10:17 AM (IST)

पलवल : बेटे ने अपनी ही मां पर फोन चोरी करने को केस दर्ज करवा दिया। लड़का 12वीं क्लास का पेपर देने स्कूल आया था। आरोप है कि स्कूल के बाहर खड़ी स्कूटी की डिग्गी से उसकी मां फोन निकालकर ले गई। घटना स्कूल के बाहर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। हथीन गेट चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लड़के के पिता डॉ. मनीष गर्ग हथीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीनियर मैडीकल ऑफिसर हैं। मनीष का अपनी पत्नी चारू के साथ काफी पुराना विवाद चल रहा है। लड़का अपने दादा के पास रहता है।

न्यू कॉलोनी निवासी हितेश गर्ग ने हथीन गेट चौकी में बताया कि 12 मार्च को उसका 12वीं इंगलिश का पेपर था। वह दादा कृष्ण चंद की स्कूटी लेकर स्कूल गया था। पेपर शुरू होने से पहले उसने अपना मोबाइल स्कूटी की डिग्गी में रख दिया। जब पेपर देकर आया तो मोबाइल नहीं मिला। उसने स्कूल में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच की तो पता चला कि उसकी मां चारू गर्ग मेरा फोन स्कूटी की डिग्गी खोलकर ले गई। वहीं हितेश के पिता मनीष ने कहा कि चोरी करना पत्नी का काम है। मुझे उससे कुछ लेना-देना नहीं है। फोन चोरी की शिकायत 12 मार्च को ही पुलिस को दे दी गई थी। पारिवारिक मामला होने के चलते, पहले दोनों पक्षों में सहमति बनाने की कोशिश की गई। जब सहमति नहीं बनी, तो पुलिस ने चारू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। हथीन गेट चौकी प्रभारी शेर सिंह तंवर ने बताया कि केस दर्ज कर जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static