साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे बैंक खाते, 4 गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 09:13 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): साइबर ठगों का साथ देकर उन्हें बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले चार आरोपियों को गुड़गांव पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपियों की पहचान प्रवेश अहलावत (उम्र 26 वर्ष) निवासी गांव बबैल जिला पानीपत (हरियाणा), सागर (उम्र 25 वर्ष) निवासी गांव अटावला जिला पानीपत (हरियाणा), अभिषेक (उम्र 26 वर्ष) निवासी लुधियाना (पंजाब) व यासीन नूर मोहम्मद (उम्र 54 वर्ष) निवासी ठाने (महाराष्ट्र) के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 16 बैंक खातों की चेक बुक, पासबुक, डेबिट कार्ड, 4 पासपोर्ट व 6 मोबाइल फोन बरामद किया है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

आरोपियों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपियों (प्रवेश, सागर, यासीन) का आरोपी अभिषेक के माध्यम से फर्जी फर्मों के कागजात तैयार करके उनके नाम से अलग-अलग बैंक खाते खुलवाए थे और तथा उन बैंक खातों को चीनी साइबर ठगों को बेच दिया दिया था जिसके बदले आरोपियों को अब तक कुल 1 लाख रुपये प्राप्त हुए थे। आरोपी अभिषेक ने बताया कि उसने यह उपरोक्त बैंक खाते किसी अन्य 2 व्यक्तियों को भेजे थे और प्रति बैंक खाता इन्हें 50 हजार से 1 लाख रुपये मिलने वाले थे। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां आरोपी यासीन व सागर को जेल भेजा गया व आरोपी प्रवेश व अभिषेक का 2 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड लिया गया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static