ममेरी बहन से कराओ शादी, परिवार बोला ''NO'', नूंह में 90 फीट टावर पर चढ़े युवक का हाइवोल्टेज ड्रामा

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2026 - 03:25 PM (IST)

नूंह (अनिल मोहनिया) : सदर थाना फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के गांव तिगरा में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अपनी नाबालिग ममेरी बहन से शादी करने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए उससे लगातार बातचीत करती रही।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान तिगरा निवासी केफ के रूप में बताई गई है। जानकारी के अनुसार युवक अपनी मामा की नाबालिग बेटी से शादी करना चाहता है। बताया जा रहा है कि युवक का मामा इस रिश्ते के लिए तैयार है, जबकि युवक के पिता शादी के पक्ष में नहीं हैं। परिवार में सहमति नहीं बनने के बाद युवक अपनी बात मनवाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने भी उसे समझाकर नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक से बातचीत शुरू की और उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद युवक को मोबाइल टावर से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। सदर थाना फिरोजपुर झिरका प्रभारी एसएचओ सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही और प्राथमिकता युवक को सुरक्षित नीचे उतारना था। युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। अब पुलिस परिवार के सदस्यों से पूरे मामले की जानकारी लेगी और नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। मामले में नाबालिग लड़की से शादी की बात सामने आने के कारण पुलिस सभी कानूनी पहलुओं की जांच कर रही है। नाबालिग से विवाह कानूनन प्रतिबंधित है, इसलिए पुलिस यह भी जांच करेगी कि मामले में किन लोगों की भूमिका है और नियमानुसार क्या कार्रवाई बनती है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static