अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम पर हमला, 4 गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2026 - 04:59 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): अवैध अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम मानेसर की टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों को गुड़गांव पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपियों ने गांव कांकरौला में 3 सितंबर को वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपियों की पहचान राधेश्याम निवासी सनोली जिला गाजीपुर, उत्तर-प्रदेश हाल निवासी शंकर की ढाणी,मानेसर (गुरुग्राम), प्रकाश निवासी माधोपुर जिला बरेली, उत्तर-प्रदेश हाल निवासी गांव भांगरोला, गुरुग्राम, सूरजपाल निवासी कासमपुर जिला अलीगढ उत्तर-प्रदेश हाल निवासी गांव काकरोला, गुरुग्राम व  विवेक निवासी तिहरा हेदरपुर जिला बलिया, उत्तर-प्रदेश हाल निवासी शंकर की ढाणी मानेसर (गुरुग्राम) के रूप में हुई है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

आपको बता दें कि 3 सितंबर को मानेसर नगर निगम की टीम आईएमटी थाना सेक्टर-7 की टीम के साथ अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए बांस कूसला में पहुंचे थे। यहां अवैध कपड़ों, सब्जी, मीट की मार्केट हटाने की कार्रवाई कर रही थी। इस दौरान कुछ लोगों ने नगर निगम की टीम पर पथराव कर दिया था। इस दौरान नगर निगम के कर्मचारी भी घायल हुए थे जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में नगर निगम कर्मचारियों की शिकायत पर आईएमटी थाना सेक्टर-7 की टीम ने कार्रवाई करते हुए अब चार आरोपियों को काबू कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static