रंजिश में दो युवकों को चाकू घोंपा, 4 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 09:32 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): मामूली कहासुनी के बाद दो युवकों से मारपीट के बाद उन्हेंं चाकू घोपने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फर्रूखनगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया। मामले को जांच के लिए अपराध शाखा फर्रूखनगर को सौंपा गया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

अपराध शाखा फर्रूखनगर की टीम ने कार्रवाई करते हुए आज चार आरोपियों को फर्रूखनगर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान तरुण कुमार निवासी गांव सुल्तानपुर कालियावास, सचिन निवासी गांव मोहम्मदपुर गुड़गांव, सागर निवासी घीरपुर मुखर्जी नगर, दिल्ली व मनप्रीत निवासी गांव नई बस्ती खानपुर जिला रामपुर (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई है। सभी आरोपियों की उम्र 22-25 वर्ष है।

 

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि शिकायतकर्ता तथा आरोपी सचिन का पहले भी विवाद हो चुका है जिसकी रंजिश रखते हुए आरोपी सचिन ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक चाकू भी बरामद किया है।

 

पुलिस के मुताबिक, 25 मार्च को फर्रूखनगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्तियों को झगड़े में लगी चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची जहां एक व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि 25 मार्च को सचिन नामक लड़के ने इनको मिलने के लिए बुलाया, जिस पर यह तथा इसके मामा का लड़का सचिन से मिलने के लिए सुल्तानपुर मोड फर्रूखनगर चले गए। सचिन से इसकी पहले भी कहासुनी हो चुकी थी जिसकी बातचीत के लिए सचिन ने इसको बुलाया था। जब ये सुल्तानपुर मोड पर पहुंचे तो वहां पर सचिन अपने तीन अन्य साथियों के साथ खड़ा था। वहां जाते ही सचिन इनसे बहस करने लगा तथा अपने साथियों के साथ मिलकर इनके साथ मारपीट करने लगा और इस पर व इसके मामा के लड़के पर चाकू से वार करके जानलेवा हमला कर दिया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करते हुए इन चारों आरोपियों को काबू कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static