नाबालिग को 5 युवकों ने बनाया हवस का शिकार, खेतों में ले जाकर की दरिंदगी...मुख्य आरोपी दुकानदार गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 11:45 AM (IST)

नूंह: नाबालिग किशोरी के साथ पांच युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी और किशोरी एक ही गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया है। तावडू के सदर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी ने महिला पुलिस स्टेशन में दी शिकायत में किशोरी के परिजनों ने बताया कि वारदात का मुख्य आरोपी किरयाणा की दुकान करता है। वह उसे बाइक पर बैठाकर खेतों में ले गया। आरोप है उसके चार दोस्त भी साथ थे। सभी ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पांचों ने मिलकर की हैवानियत, पुलिस का कड़ा ऐक्शन
आरोप है कि सुनसान जगह का फायदा उठाकर पांचों युवकों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद डरी-सहमी पीड़िता ने जब परिजनों को आपबीती बताई, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और गैंगरेप की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। मुख्य आरोपी को तुरंत दबोचकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

आगे की कार्रवाई: पुलिस प्रशासन का कहना है कि वारदात में शामिल बाकी चारों फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही वे सभी सलाखों के पीछे होंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static