आचार संहिता का उल्लंघन करने पर आरटीआई एक्टिविस्ट सहित चार गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Oct 20, 2019 - 05:35 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी): चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में फरीदाबाद के एक बड़े आरटीआई एक्टिविस्ट को उसके तीन साथियों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने साथियों के साथ भाजपा के 1 प्रत्याशी के खिलाफ पर्चे बांट रहा था और प्रचार कर रहा था। आज तड़के पुलिस ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। भाजपा प्रत्याशी का दुष्प्रचार करने का मामला पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय तक भी पहुंचा था, लेकिन हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका को अवैध मानते हुए कोर्ट ने याचिकाकर्ता पर भारी जुर्माना लगाया था और याचिका को रद्द कर दिया था।

आरटीआई एक्टिविस्ट वरुण श्योकंद और उसके 3 साथी को गिरफ्तार करने के बाद सेक्टर- 11 पुलिस चौकी में रखा गया। बताया जा रहा है कि सभी आरोपियों पर बल्लभगढ़ से भाजपा प्रत्याशी विधायक मूलचंद शर्मा के खिलाफ पर्चे बांटकर चुनाव आचार संहिता करने का आरोप था। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर 8 थाने क्षेत्र में वरुण शिवकंद अपने साथियों के साथ चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करके बल्लभगढ़ से भाजपा प्रत्याशी मूलचंद के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहा था। 

बता दें कि चुनाव में प्रचार सीमा खत्म होने के बाद कोई भी किसी के पक्ष में या खिलाफ में प्रचार नहीं कर सकता। इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और इन सभी के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने की धाराओं के तहत मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static