Hisar के NH-52 पर इंडियन ऑयल पंप पर ठगी, 2550 का तेल भरवाकर स्विफ्ट सवार फरार...CCTV में कैद हुई करतूत
punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2026 - 12:51 PM (IST)
हिसार (विनोद): हिसार में पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े ठगी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हिसार के राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर तलवंडी राणा के पास स्थित इंडियन ऑयल के एक पेट्रोल पंप पर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक स्विफ्ट कार में सवार ने ₹2,550 का पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए मौके से फरार हो गया। घटना दोपहर करीब 1:15 बजे की बताई जा रही है।
जैसे ही पेट्रोल भरवाने के बाद चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। वहां मौजूद सेल्समैन ने उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन आरोपी तेज रफ्तार से फरार हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान सेल्समैन बाल-बाल बच गया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई।
पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पंप के संचालक अभिजीत ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और सीसीटीवी फुटेज भी सौंप दी गई है। अब पुलिस फुटेज के आधार पर कार सवारों की तलाश में जुट गई है।