Fake Sale of Snake: यमुनानगर में सांप की फर्जी बिक्री के नाम पर ठगी, सरपंच व डॉक्टर सहित 6 पर केस
punjabkesari.in Wednesday, Jun 18, 2025 - 11:41 AM (IST)
यमुनानगर: दवा बनाने में इस्तेमाल होने वाले सांप को खरीदने का झांसा देकर उधमगढ़ भीड़ माजरा निवासी प्रताप सिंह से एक करोड़ रुपये की ठगी कर ली गई। पंचायत के बाद भी उसे रुपये नहीं मिले। सोमवार को पुलिस ने साढ़ौरा थाने में झंडा गांव के सरपंच पवन, मनभरवाला गांव निवासी बिजेंद्र सिंह, सेक्टर 17 निवासी सोनी पाल सैनी, उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के कलसिया बेहट निवासी सोनू, डॉ. गुप्ता व एक महिला पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
पीड़ित प्रताप सिंहकी शिकायत केअनुसार गांव के सरपंच पवन, मनभरवाला गांव निवासी बिजेंद्र सिंह, सेक्टर-17 निवासी सोनी पाल सैनी फरवरी 2024 में उनके घर आए। तीनों एक दवा जो सांप के इस्तेमाल से तैयार होती है, के बारे में बात करने लगे।
उन्होंने बताया कि दवा सहारनपुर जिले के बेहट में मिलेगी। आरोपी उसे लेकर बेहट पहुंचे, जहां कलसिया बेहट निवासी सोनू भाई नाम के युवक ने बैग में एक सांप दिखाया। सोनीपाल ने किसी गुप्ता नाम के डॉक्टर से फोन कर बात की तो उसने सांप की 10 करोड़ कीमत बताई। नौ करोड़ 70 लाख में सौदा तय हो गया।
आरोपियों ने उससे 25 लाख का फायदा होने की बात कहकर एक करोड़ ले लिए। वापसी में आरोपियों ने सांप मरने की बात कही। बाद में ठगी का पता चला। साढ़ौरा थाना प्रभारी रोहताश सिंह ने बताया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
यमुनानगर में शख्स ने किया सुसाइड, कोर्ट के नोटिस से था परेशान, मरने से पहले पत्नी को किया वीडियो कॉल