Haryana के युवकों ने हिमाचल प्रदेश में कर डाला बड़ा कांड, आर्मी इंटेलिजेंस ने खोल दी सारी पोल ...जानिए पूरा मामला

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2026 - 01:00 PM (IST)

करनाल: धर्मशाला में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान धांधली और ठगी का प्रयास करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी हरियाणा के करनाल जिले के रहने वाले हैं, जिनकी पहचान गांव पिचोलिया निवासी रमन (27) और गांव अपराणा निवासी शुभम (30) के रूप में हुई है।

विजिटिंग कार्ड बांटकर फंसाते थे जाल में
जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी भर्ती स्थल के बाहर अभ्यर्थियों को विजिटिंग कार्ड बांट रहे थे और सेना के बड़े अधिकारियों तक अपनी सीधी पहुंच होने का दावा करते थे। वे फिजिकल या मेडिकल टेस्ट में अनफिट होने वाले युवाओं को पास कराने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम वसूलने की फिराक में थे।

मामले की भनक लगते ही आर्मी इंटेलिजेंसने स्थानीय पुलिस को इनपुट साझा किया। धर्मशाला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मौके से रंगे हाथों दबोच लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि इन दोनों के तार हाल ही में पटियाला में सामने आए भर्ती फर्जीवाड़े से भी जुड़े हो सकते हैं। पटियाला में हरियाणा नंबर की कार के जरिए अभ्यर्थियों को निशाना बनाने वाले एक गिरोह के खिलाफ पहले से ही मामला दर्ज है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने में जुटी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static