Karnal में बड़ा हादसा: जिला सचिवालय स्थित SDM दफ्तर में लगी भयंकर आग, पूरा कार्यालय और सभी फाइलें जलकर खाक

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 09:38 AM (IST)

करनाल: करनाल के जिला सचिवालय परिसर में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ स्थित उपमंडल मजिस्ट्रेट कार्यालय में अचानक भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे दफ्तर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कार्यालय का फर्नीचर, कंप्यूटर और महत्वपूर्ण सरकारी फाइलें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।

PunjabKesari
मिली जानकारी के अनुसार, आग सुबह करीब 8 बजे लगी। राहत की बात यह रही कि उस समय दफ्तर का कामकाज शुरू नहीं हुआ था और परिसर में कर्मचारियों की आवाजाही कम थी। इस वजह से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई और सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

PunjabKesari
हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियाँ तुरंत मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने मुस्तैदी से मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही करनाल के उपायुक्त  भी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे।

PunjabKesari

आग लगने के कारणों की जाँच शुरू
फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती अंदेशा शॉर्ट सर्किट का जताया जा रहा है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर आग लगने के कारणों की गहनता से जाँच शुरू कर दी गई है। दफ्तर में जलकर नष्ट हुए महत्वपूर्ण दस्तावेजों के नुकसान का आकलन किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static