गैंगस्टर अमन भैंसवाल को मिली 14 दिनों की न्यायिक हिरासत, 5 दिन पहले USA से हुआ था डिपोर्ट

punjabkesari.in Monday, Jan 12, 2026 - 09:40 PM (IST)

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना की STF ब्रांच ने रोहित गोदारा और राजेश सरकारी के शॉप शूटर अमन भैंसवाल को आज चार दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद गोहाना कोर्ट में फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश भागने के मामले में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी अमन भैंसवाल को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। संलिप्त मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। 

5 दिन पहले STF सोनीपत की टीम USA से डिपोर्ट होने के बाद उसे गिरफ्तार किया था। गोहाना ने गिरफ्तार आरोपी अमन भैंसवाल कलां पर दर्जन भर मामले दर्ज है। वहीं थाना बरोदा के अंतर्गत घढ़वाल में एक व्यक्ति की हत्या में शामिल रहा है वहीं सांपला में एक हलवाई की दुकान पर रंगदारी को लेकर फायरिंग करने के मामले में भी आरोपी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 नवंबर 2024 को उप निरीक्षक आशीष, विशेष कार्य बल (STF) सोनीपत द्वारा थाना सदर गोहाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया था कि अमन एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और वह जमानत पर बाहर है। विश्वसनीय सूत्रों से यह भी सामने आया था कि अमन ने अमन कुमार पुत्र नरेश कुमार, निवासी मयूर विहार, पूर्वी दिल्ली के फर्जी नाम-पते पर दिल्ली के पासपोर्ट सेंटर से पासपोर्ट बनवाया और उसी पासपोर्ट के जरिए विदेश फरार हो गया।

इस मामले में थाना सदर गोहाना में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और पासपोर्ट एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही तीन आरोपियों सन्नी, बिजेंद्र और संदीप को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अमन पर हत्या, लूट, धोखाधड़ी, अवैध हथियार रखने और पुलिस पर हमला करने जैसे गंभीर आरोपों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पूरे आपराधिक नेटवर्क और विदेश फरारी में सहयोग करने वालों की भी जांच की जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static