गैंगस्टर रोहित गोदारा के सहयोगी ने प्रॉपर्टी डीलर से मांगी रंगदारी

punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 12:04 AM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): सुशांत लोक-1 में रहने वाले एक प्राॅपर्टी डीलर से गैंगस्टर रोहित गोदारा के सहयोगी द्वारा रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी की रकम न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। प्रॉपर्टी डीलर ने इसकी शिकायत सेक्टर-29 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(4), 351(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, सुशांत लोक के रहने वाले अनिल छिल्लर ने शिकायत में बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर हैं। 7 मई की रात को उन्हें विदेशी नंबर से कॉल आया जिसमें कॉल करने वाले ने स्वयं को रोहित गोदारा गैंगस्टर का सहयोगी महेंद्र दल्लन बताया। कॉल करने वाले ने उनसे 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी। रुपए न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-29 थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मामले को जांच के लिए अपराध शाखा को सौंप दिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static