खेतों में सड़ी-गली अवस्था में मिला महिला का शव, 15 दिन से थी लापता

punjabkesari.in Wednesday, Oct 04, 2017 - 04:29 PM (IST)

सोनीपत(पवन राठी): प्रदेश सरकार और हरियाणा पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लाख दावे अपने बयानों में हर रोज करते हैं लेकिन प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराधों पर पुलिस प्रशासन लगाम लगाने में कामयाब नहीं हो रहा है। 15 दिन पहले सोनीपत के गांव चौहान जोशी की एक महिला ने अपनी बेटी के गुम होने की रिपोर्ट सोनीपत के राई थाना में की थी।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार गांव चौहान जोशी के खेतों में सड़ी-गली अवस्था में एक महिला का शव मिला। ग्रामीणों ने शव की पहचान गांव की 30 वर्षीय महिला राधा के रूप में की। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव काे अपने कब्जे में  लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है।
PunjabKesari
परिजनाें ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि गांव का एक लड़का उसे परेशान करता था। मृतक राधा की मां ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए कि उनकी रिपोर्ट दर्ज़ करवाने के बाद भी पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static