कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सभी खिलाड़ी अपना रखे खास ध्यान : संदीप सिंह

punjabkesari.in Thursday, Nov 26, 2020 - 04:45 PM (IST)

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी):  खेलो इंडिया का  हब रहने  का सौभाग्य पंचकूला  को प्राप्त हुआ  था। क्योंकि हरियाणा प्रदेश हमेशा से मेडल जीतकर देश का नाम  रोशन करने वाला प्रदेश रहा है। हरियाणा प्रदेश  देश में  सबसे ज्यादा  मेडल जीतने वाला  प्रदेश रहा है।  इन्हीं बातों को देखते हुए केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया का हब  प्रदेश के जिले पंचकूला को बनाने का निर्णय लिया था। जो कि ओलंपिक गेम 2021 के बाद होना था। लेकिन  कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए  यह  पोस्टपोन  हो सकता है।  यह जानकारी प्रदेश के खेल राज्य मंत्री  संदीप सिंह  ने बातचीत के दौरान दी। 

संदीप सिंह ने कहा कि  सबसे पहले तो जनता को यह संदेश देना चाहूंगा कि कोरोना के दूसरे स्टेज पहले से ज्यादा ताकतवर और खतरनाक नजर आ रही है। स्कूलों को फिर से बंद करना पड़ा। क्योंकि बच्चों में भी कोरोनावायरस पाया गया। इसलिए इसे हल्के में लेना गलत होगा। उचित दूरी बनाकर रहना, मास्क पहनना, हाथ धोना और सैनिटाइजेशन बहुत जरूरी है। 2021 में जो ओलंपिक होने हैं अगर ऐसी ही स्थिति बनी रही तो उस पर भी प्रश्नचिन्ह मैं मानता हूं और खेलो इंडिया में हरियाणा के पंचकुला को मेन हब बनाने की घोषणा हुई तो कि केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने एक चीज मेंशन की थी कि खेलो इंडिया ओलंपिक के बाद होगा और अगर ओलंपिक 2021 अगस्त में होता है तो खेलो इंडिया अक्टूबर-नवंबर दिसंबर में ही होगा और अगर कोरोना की यही स्थिति रही या और विकराल रूप हुआ तो ओलंपिक पोस्टपोन होगा और खेलो इंडिया भी उसके बाद होगा। । खिलाड़ियों और सभी साथियों को संदेश दूंगा कि अपने आप को सुरक्षित रखें ।     

संदीप सिंह ने कहा कि  सबसे बड़ी बात है खाना और रोग प्रतिरोधक क्षमता। इन दोनों में ढिलाई मत करें। सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनिटाइजेशन में डील मत करें। बाकी दूसरी स्टेज में अगर कोरोना और फैला तो हम खिलाड़ियों के बारे में किस प्रकार से कदम उठाने हैं, वह फैसला लेंगे। इनमें हमारा मैन हब पंचकूला रहेगा और इसके आसपास के जिले यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल में भी खेलो इंडिया की गेम में खेली जाएंगी। इसमें करीब 12,000 से अधिक खिलाड़ी 2 फेस में आएंगे। पहले ओपनिंग से लेकर मिड तक होंगी, उसके बाद कुछ गेम मिड से क्लोजिंग तक खेली जाएंगी। हमारा पंचकूला, मोहाली, चंडीगढ़ के साथ-साथ कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और करनाल में खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की जाएगी और यह युवा वर्ग को मोटिवेट करने के लिए बहुत अच्छी साबित होगी।

संदीप सिंह ने कहा कि - हमें इन कानूनों को पहले जान लेना चाहिए। सरकार ने धान का एक-एक दाना खरीदा है। पंजाब में कांग्रेस की सरकार है इसलिए वहां हरियाणा से ज्यादा बवाल है। रही बात बॉर्डर सील करने की तो अच्छी बात है। क्योंकि कोरोना भी फैल रहा है और दूसरा पंजाब सरकार जिस प्रकार से गलत बात को सपोर्ट कर रही है। क्योंकि बीजेपी सरकार द्वारा यह लागू हुआ है और मेरा मानना है कि पंजाब सरकार का यह स्टंट है, किसानों को आगे करके मोहरा बनाया जा रहा है और किसानों के बच्चे आजकल काफी पढ़े लिखे हैं उन्हें सोचना चाहिए कि इन अध्यादेशों से नुकसान नहीं बल्कि भविष्य में बहुत फायदा मिलने वाला है।    इसमें जनता का नुकसान है। किसी ने जरूरी काम से इधर-उधर जाना है और ट्रेनें रोक दी गई हैं तो वह अपना काम नहीं कर पाएगा। कुछ देशों में अगर आंदोलन करना होता है जैसे चाइना में कुछ समय पहले कुछ कर्मचारियों ने स्ट्राइक की और उन्होंने काम नहीं बंद किया बल्कि एक पैर के जूते बनाने शुरू कर दिए जिससे उनका रोष भी प्रकट हुआ और काम भी बंद नहीं हुआ। ट्रेन और सड़कें रोकना देश के हित में कभी भी नहीं हो सकता। 

संदीप सिंह ने कहा किमैं माननीय प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद करना चाहूंगा जिन्होंने मुझे इस कमेटी में लिया और माननीय प्रधानमंत्री जी की अध्यक्षता में एक कमेटी बनी है मैं एक सदस्य हूं। मुझे स्पोर्ट्समैन के तौर पर इसमें शामिल किया गया है जिसमें फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह और शानदार क्रिकेटर हरभजन सिंह भी शामिल है। यह मेरी शेख कोम की तरफ से 400 साला है और हिंद की चादर के रूप में गुरु तेग बहादुर जी को सब लोग जानते हैं। इनेलो मैं तो सिर्फ चौटाला जी ही हैं और रही बात कांग्रेस की तो जब भी कोई बिल पास करने की बात आती है तो मैं उठ कर चले जाते हैं। कृषि बिल पर भी चर्चा की बात आई तो उठ कर चले गए मुख्यमंत्री जी ने भी कहा कि अगर आपको नाराजगी है तो चर्चा करें पहली बार ऐसा हो रहा है कि विपक्ष चर्चा ही नहीं कर रहा विपक्ष उठ कर चला जाता है।                        

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static