कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं पर भूपेंद्र हुड्डा का बड़ा बयान, कहा- ये लोग आए भी ऐसे ही थे
punjabkesari.in Thursday, Feb 20, 2025 - 06:23 PM (IST)

गोहाना (सुनील जिंदल) : हरियाणा में निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस के नेता एक-एक करके पार्टी छोड़ते जा रहे हैं, तो दूसरी ओर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर इसका कोई फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा। गोहाना में कांग्रेस कार्यकर्ता के घर शादी समारोह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं पर बड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो नेता आज कांग्रेस को छोड़कर जा रहे हैं ये लोग आए भी इसी तरह थे।
वहीं, इस मौके पर हुड्डा ने निकाय चुनाव को लेकर भी कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ मैदान में है। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नगर निगम और नगर परिषद के चुनाव लड़ रही अच्छा प्रदर्शन कांग्रेस का रहेगा। उधर, हरियाणा की बेटी रेखा गुप्ता के दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने को लेकर भी हुड्डा ने अपनी बात रखी। हुड्डा ने कहा कि केजरीवाल भी हरियाणा के थे, रेखा गुप्ता भी हरियाणा की हैं, अच्छी बात है दिल्ली का मुख्यमंत्री हरियाणा का ही होगा।
आपको बता दें कि, 27 सालों के बाद दिल्ली की विधानसभा में भाजपा ने सरकार बनाई है। भाजपा ने हरियाणा के जुलाना की बेटी रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाया है, जिसको लेकर हरियाणा में भी जश्न का माहौल है। हुड्डा ने भी रेखा गुप्ता के सीएम बनने पर खुशी जताई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)