गोहाना में सनसनीखेज वारदात...पीट-पीटकर पुजारी की हत्या, सामने आई ये चौंकाने वाली वजह

punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2026 - 09:43 AM (IST)

गोहाना : गांव कधूरा में देवी मंदिर के पुजारी सचिन (25) की ग्रामीणों की भीड़ ने अश्लील अफवाह उड़ने के बाद पीट-पीटकर हत्या कर दी। सचिन 3 साल से मंदिर में पुजारी था।

कैथल में गांव रोहेड़ा निवासी मृतक के भाई अमन ने बताया कि पहले उसे सूचना मिली थी कि सचिन को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। जब वह मौके पर गया तो उसे यह भी बताया गया कि वह गंभीर है और कुछ बाहरी लोग सचिन से मारपीट कर यहां छोड़कर गए हैं। बाद में उसकी मौत हो गई। पिछले 3 साल से वह कथूरा के देवी मंदिर में पुजारी के तौर पर रह रहा था। 

दूसरी तरफ कंट्रोल रूम से पुलिस को सूचना मिली थी कि कपूरा मंदिर के पुजारी को गांव वालों ने अश्लील हरकतों के शक में मारा-पीटा है। पुलिस मौके पर पहुंची और सरपंच प्रतिनिधि नवीन पुजारी को अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एफ.एस.एल की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अमन ने बताया कि सचिन की उससे 2-3 दिन पहले मोबाइल पर बातचीत हुई थी। तब सचिन ने बताया था कि कुछ लोग उसे परेशान कर रहे हैं। उसे शक है कि उसके भाई से रंजिश रखने वाले लोगों ने ही गलत अफवाहें फैलाई। ए.सी.पी. संदीप कुमार ने बताया कि मृतक के भाई अमन की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान करके उनको गिरफ्तार किया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static