हरियाणा के इन किसानों के लिए खुशखबरी, ट्रैक्टर पर अनुदान के लिए परमिट जमा कराने की बढ़ाई तिथि

punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2026 - 11:17 AM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी आई है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टर पर दी जाने वाली अनुदान राशि जारी करने से पहले परमिट के दस्तावेज जमा कराने की तिथि बढ़ा दी है। महानिदेशक कार्यालय ने पत्र भेजकर अब तिथि को 8 मार्च कर दिया है।

महानिदेशालय पंचकूला कार्यालय की तरफ से भेजा गया पत्र

बताया जा रहा है कि महानिदेशालय पंचकूला कार्यालय की तरफ से सभी उपायुक्तों, सभी उप कृषि निदेशकों और सभी असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियरों को पत्र भेजा गया है। अनुसूचित जाति के 660 किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर अनुदान दिया जाएगा। ड्राॅ निकाले जा चुके हैं। योजना के तहत 3 लाख रुपये तक अनुदान या कुल खरीद की रकम का 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। 

वहीं अनुदान के लिए परमिट से संबंधित दस्तावेजों को जांचने के लिए उप कृषि निदेशक के माध्यम से 6 मार्च तक मंजूरी दी जाएगी। 10 मार्च तक खरीदे गए ट्रैक्टरों का ब्योरा अपलोड कराना होगा। 11 मार्च तक बिल की मंजूरी लेना अनिवार्य होगा। 16 मार्च को भाैतिक सत्यापन किया जाएगा। 18 मार्च को अनुदान से संबंधित सत्यापन और अनुदान खातों में भेजने की पोर्टल के माध्यम से मंजूरी मिल जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static