हरियाणा में 57 हजार किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन लंबित, जानिए क्या है वजह

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 06:24 PM (IST)

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी):  हरियाणा में 57 हजार किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन लंबित हैं। इनमें से 13 हजार 360 किसान पूरा शुल्क जमा करा चुके हैं, जिन्हें अगले छह महीने में ट्यूबवेल कनेक्शन मिल जाएंगे।


 31 दिसंबर 2023 तक अप्लाई किए गए आवेदनों के लिए मांग नोटिस जारी कर दिए गए हैं। 31 जनवरी 2026 तक पूरी लागत जमा करा चुके उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के 4241 और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के 9119 किसानों को छह महीने में बिजली कनेक्शन जारी कर दिए जाएंगे। 10 बीएचपी तक आवेदन करने वालों को आफ-ग्रिड सोलर पंप दिए जा रहे हैं।

इसके अलावा एक जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2026 के बीच आवेदन करने वाले 43 हजार 527 किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन लंबित हैं। इनमें उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के 16 हजार 323 और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के 27 हजार 204 किसान शामिल हैं। इन्हें मांग नोटिस जारी करने का निर्णय सही समय पर लिया जाएगा।
 

बाक्स

दस वर्षों में ट्यूबवेल बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन

वित्तीय वर्ष -यूएचबीवीएन -डीएचबीवीएन -कुल आवेदन

2016-17 -2293 -6817 -9110

2017-18 -4309 -4717 -9026
2018-19 -19,400 -33,835 -53,235

2019-20 -2034 -2231 -4265
2020-21 -1617 -2377 -3994

2021-22 -6870 -10,408 -17278
2022-23 -2067 -3377 -5444

2023-24 -6876 -15,192 -22,068
2024-25 -9587 -14,768 -24,355

2025-26 (31.01.2026 तक) 5578 -10,056 -15,634
कुल -60,631 -1,03,778 -1,64, 409


दस वर्षों में जारी ट्यूबवेल बिजली कनेक्शन

वित्तीय वर्ष -यूएचबीवीएन -डीएचबीवीएन -कुल आवेदन
2016-17 -3940 -5827 -9767

2017-18 -3975 -4958 -8933
2018-19 -2131 -3321 -5452

2019-20 -481 -344 -825
2020-21 -3713 -3691 -7404

2021-22 -7446 -7959 -15,405
2022-23 -6890 -13,166 -20,056

2023-24 -2821 -4967 -7788
2024-25 -5946 -5275 -11,221

2025-26 (31.01.2026 तक) -4549 -6689 -11,238

कुल -41,892 -56,197 -98,089

 
दस वर्षों में जारी आफ ग्रिड सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन

वित्तीय वर्ष -कुल कनेक्शन

2016-17 -300
2017-18 -450

2018-19 -254
2019-20 -2046

2020-21 -11,475
2021-22 -20,861

2022-23 -17,894
2023-24 -39,296

2024-25 -62,554
2025-26 (31.01.2026 तक) 32986

कुल 1,88,116
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static