हरियाणा में सरसों उत्पादक किसानों के लिए Good news, सीएम सैनी ने की बड़ी घोषणा

punjabkesari.in Monday, Mar 31, 2025 - 10:47 AM (IST)

पिपली (सुकरम) : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में सरसों का उत्पादन करने वाले लाखों किसानों को प्रदेश सरकार ने कुरुक्षेत्र में बड़ी ऑयल मिल तथा रेवाड़ी और नारनौल में एशिया की सबसे बड़ी ऑयल मिल लगाने की परियोजना तैयार की है।

इस परियोजना को जल्द ही अमलीजामा पहना दिया जाएगा। इस परियोजना से लाखों किसानों को फायदा होगा। इन सभी किसानों की फसल एम.एस.पी. पर खरीदना सुनिश्चित किया जाएगा। अहम पहलु यह है कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां किसानों की सभी फसलें एम.एस.पी. पर खरीदी जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी रविवार गांव समानी में ग्राम पंचायत की तरफ से मन की बात कार्यक्रम को लेकर आयोजित भव्य समारोह में बोल रहे थे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static