खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर: अब दुनिया के 189 देशों में खेली जाएगी इंडियन स्टाइल कुश्ती
punjabkesari.in Saturday, Jan 28, 2023 - 01:40 PM (IST)

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : मिट्टी की कुश्ती के खेल और खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ इंडियन स्टाइल रेसलिंग और यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग एसोसिएशन के बीच करार हुआ है। जिसके तहत है यू डब्ल्यू डब्ल्यू दुनिया भर में परंपरागत कुश्ती शैली को बढ़ावा देगा। यानी अब दुनिया भर के 189 देशों में इंडियन स्टाइल कुश्ती खेली जाएगी। यह जानकारी इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने दी है।
नफे सिंह राठी ने बताया कि हाल ही में हैदराबाद में हिंद केसरी टाइटल और वेट कैटेगरी की नेशनल चैंपियनशिप इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन की ओर से करवाई गई थी। जहां यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष और ब्यूरो सदस्य रोडिका याक्सी और इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते नफे सिंह राठी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। यू डब्लू डब्लू दुनिया भर में परंपरागत कृषि शैली का एक हिस्सा है। वह दुनिया भर में होने वाली इंडियन स्टाइल रेसलिंग को बढ़ावा देंगे। अब मिट्टी में खेली जाने वाली इंडियन स्टाइल रेसलिंग दुनिया भर के 189 देशों में खेली जाएगी। राठी का कहना है कि कुश्ती दुनिया का सबसे पुराना खेल है। यह महाभारत काल में मल्लयुद्ध के रूप में जाना चाहता था। वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ इंडियन स्टाइल रेसलिंग 1958 से लगातार खुशियों का आयोजन करवा रहा है।
उन्होंने कहा कि कुश्ती के खेल को कॉमनवेल्थ खेलों से बाहर किए जाने की भी निंदा की। राठी का कहना है कि सरकार को कुश्ती के खेल को कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल करवाने के लिए प्रयास करने चाहिए। इतना ही नहीं महिला खिलाड़ियों द्वारा भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर भी नफे सिंह राठी ने अपना बयान दिया। उनका कहना है कि गंभीर आरोप लगने के बाद बृजभूषण को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए था। उनका यह अड़ियल रवैया ठीक नहीं है। राठी का यह भी कहना है कि वह खिलाड़ियों के प्रदर्शन के वक्त यहां मौजूद नहीं थे। नहीं तो वे धरना स्थल पर भी जाते और खिलाड़ियों को अपना समर्थन भी देते।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)