हरियाणा: अब बैंक से आएंगे 2 OTP, रुक जाएगी बुजुर्गों से साइबर ठगी...सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 03:20 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में तेजी से बढ़ते साइबर अपराध, खासकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे मामलों पर लगाम लगाने के लिए अब सरकार एक नया और अहम कदम उठाने जा रही है। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान साइबर अपराध की चुनौतियों पर तीखी चर्चा देखने को मिली।

सदन में चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने साइबर ठगों के नए पैंतरे 'डिजिटल अरेस्ट' पर गहरी चिंता व्यक्त की। सीएम ने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि अक्सर 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग साइबर अपराधियों के निशाने पर होते हैं। ठग उन्हें डरा-धमकाकर डिजिटल अरेस्ट कर लेते हैं और लाखों रुपये ट्रांसफर करवा लेते हैं। 

सीएम सैनी ने कहा कि अब ऐसी स्थिति को रोकने के लिए बैंक ट्रांजैक्शन के वक्त दो OTP भेजे जाएंगे। पहला ओटीपी संबंधित बुजुर्ग के पास जाएगा, जबकि दूसरा ओटीपी उनके बेटे, बेटी या परिवार के किसी विश्वसनीय सदस्य के पास पहुंचेगा। इससे परिवार को तुरंत पता चल जाएगा कि कोई बड़ी राशि ट्रांसफर की जा रही है और वे समय रहते बुजुर्ग की मदद कर सकेंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static