Good News ! हरियाणा के इस जिले में विभिन्न 124 टेस्ट की निशुल्क सुविधा उपलब्ध...जनता को मिलेगी बड़ी राहत
punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 07:52 PM (IST)
चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर योजना के तहत ढाई करोड़ रुपए की लागत अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल की एकीकृत जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला (लेब्राटरी) को अपग्रेड करते हुए नए विभिन्न प्रकार के नए टेस्ट शामिल किए जाएंगे।
विज ने बताया कि सिविल अस्पताल में ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जनता को मिले इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब ढाई करोड़ रुपए की लागत से प्रयोगशाला में नए टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला का मुख्य उद्देश्य माइक्रोबायोलॉजी, पैथोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री सहित कई तरह की उन्नत जांच सुविधाएं जनता को उपलब्ध कराना है।
वहीं, अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल की प्रयोगशाला को अपग्रेड करने व नए टेस्ट सुविधा शामिल करने को लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज के निर्देशों पर आज नगर परिषद के ईओ देवेंद्र नरवाल, सिविल अस्पताल अम्बाला छावनी की पीएमओ डा. पूजा एवं अन्य डाक्टरों की बैठक हुई। बैठक में सिविल अस्पताल की प्रयोगशाला को अपग्रेड करने व कौन सी नई टेस्ट सुविधा शामिल करनी है इसको लेकर चर्चा की गई।
सिविल अस्पताल में इस समय निशुल्क 124 टेस्ट सुविधा
गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अथह प्रयासों से स्थापित अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल में इस समय 124 टेस्ट निशुल्क किए जाते हैं। इस समय सिविल अस्पताल में निम्न टेस्ट हो रहे हैं-
* हीमोग्लोबिन
* टोटल ल्यूकोसाइट काउंट
* डिफरेंशियल ल्यूकोसाइट काउंट
* प्लेटलेट काउंट
* कम्पलीट ब्लड काउंट
* एरिथ्रोसाइट सेडिमेंटेशन रेट (ESR)
* ब्लड ग्रुप और आर.एच. टाइपिंग
* ब्लड क्रॉस मैचिंग
* पेरिफेरल ब्लड फिल्म
* रेटिकुलोसाइट काउंट
* एब्सोल्यूट इओसिनोफिल काउंट
* ब्लीडिंग टाइम और क्लॉटिंग टाइम
* फाइब्रिनोजेन डिग्रेडेशन प्रोडक्ट्स (FDP)
* डी-डाइमर
* कूम्ब्स टेस्ट डायरेक्ट (टाइटर के साथ)
* कूम्ब्स टेस्ट इनडायरेक्ट (टाइटर के साथ)
* थैलेसीमिया की स्क्रीनिंग के लिए नेस्ट्रोफ्ट (NESTROFT) टेस्ट
* जी6पीडी (G6PD) एंजाइम की कमी के लिए मात्रात्मक परीक्षण
* एम.पी. स्लाइड मेथड
* प्रोथ्रोम्बिन टाइम (PT) और आई.एन.आर. (INR)
* एक्टिवेटेड पार्शियल थ्रोम्बोप्लास्टिन टाइम (APTT)
* हीमोफिलिया के लिए मिक्सिंग स्टडी और फैक्टर VIII एसे
* ह्यूमन कोरियोनिक गोनाडोट्रोपिन (HCG) (गर्भावस्था के लिए मूत्र परीक्षण)
* मूत्र परीक्षण: पी.एच., स्पेसिफिक ग्रेविटी, ल्यूकोसाइट एस्टरेज़, ग्लूकोज, बिलीरुबिन, यूरोबिलिनोजेन, कीटोन, प्रोटीन, नाइट्राइट
* यूरिन माइक्रोस्कोपी
* 24-घंटे यूरिनरी प्रोटीन
* यूरिन फॉर माइक्रोएल्ब्यूमिन
* स्टूल फॉर ओवा एंड सिस्ट
* स्टूल फॉर ऑकल्ट ब्लड
* सीमेन एनालिसिस (वीर्य विश्लेषण)
* डेंगू के लिए टेस्ट
* सिफलिस के लिए आर.पी.आर./वी.डी.आर.एल. टेस्ट
* एच.आई.वी. टेस्ट (एंटीबॉडीज 1 और 2)
* हेपेटाइटिस बी सरफेस एंटीजन टेस्ट
* एच.सी.वी. एंटीबॉडी टेस्ट (एंटी एच.सी.वी.)
* बलगम, पस आदि में ए.एफ.बी. (AFB) की जांच
* टाइफाइड टेस्ट (IgM)
* ब्लड शुगर
* ग्लूकोज टॉलरेंस टेस्ट (GTT)
* एस. बिलीरुबिन (T)
* • एस. बिलीरुबिन डायरेक्ट और इनडायरेक्ट
* सीरम क्रिएटिनिन
* ब्लड यूरिया
* एस.जी.पी.टी. (SGPT)
* एस.जी.ओ.टी. (SGOT)
* एस. एल्कलाइन फॉस्फेटेज
* एस. टोटल प्रोटीन
* एस. एल्ब्यूमिन और ए.जी. रेशियो
* एस. ग्लोबुलिन
* एस. टोटल कोलेस्ट्रॉल
* एस. ट्राइग्लिसराइड्स
* एस. वी.एल.डी.एल. (VLDL)
* एस. एच.डी.एल. (HDL)
* एस. एल.डी.एल. (LDL)
* एस. जी.जी.टी. (GGT)
* एस. यूरिक एसिड
* एस. एमाइलेज
* एस. आयरन
* एस. टोटल आयरन बाइंडिंग कैपेसिटी
* एस. एल.डी.एच. (LDH)
* ग्लाइकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन (HbA1C)
* एस. सोडियम
* एस. पोटेशियम
* एस. कैल्शियम
* एस. आयनित कैल्शियम
* एस. क्लोराइड
* एस. मैग्नीशियम
* आर्टिरियल ब्लड गैस टेस्ट (ABG)
* आर.टी.आई./एस.टी.डी. के लिए स्मीयर
* लेप्रोसी (कुष्ठ रोग) के लिए स्मीयर
* क्लिनिकल स्पेसिमेन के लिए ग्राम स्टेनिंग
* डिप्थीरिया के लिए थ्रोट स्वाब
* विब्रियो कोलेरी के लिए स्टूल हैंगिंग ड्रॉप
* विजुअल इंस्पेक्शन एसिटिक एसिड (VIA)
* टी.बी. - मैनटॉक्स / सी.वाई.-टी.बी. (CY-TB)
* जापानी एनसेफलाइटिस आई.जी.एम. - ब्लड, सी.एस.एफ. (पुष्टि के लिए)
* स्क्रब टाइफस टेस्ट
* लेप्टोस्पायरोसिस के लिए टेस्ट
* चिकनगुनिया के लिए टेस्ट
* खसरा (मीजल्स) के लिए आई.जी.एम. (IgM)
हेपेटाइटिस ए के लिए आई.जी.एम. (IgM)
* हेपेटाइटिस ई के लिए आई.जी.एम. (IgM)
* बैक्टीरियल मैनिंजाइटिस (मेनिनगोकोकी) के लिए रैपिड एंटीजन डिटेक्शन टेस्ट
* एस. टी.एस.एच. (नवजात स्क्रीनिंग सहित)
* एस. फ्री टी3
* एस. फ्री टी4
* एस. फेरिटिन
* ट्रोपोनिन आई / ट्रोपोनिन - टी
* एस. बीटा एच.सी.जी.
* एस. प्रोलैक्टिन
* एस. एंटी-मुलरियन हार्मोन (ए.एम.एच.)
* एस. अल्फा फिटो प्रोटीन
* एस. सी.ए.-125
* एस. सी.ई.ए. (CEA)
* एस. प्रोकैल्सीटोनिन
* एस. पी.एस.ए. (PSA)
* एस. विटामिन बी12
* एस. विटामिन डी
* टॉर्च आई.जी.एम. और आई.जी.जी. (TORCH IgM and IgG)
* आर.ए. फैक्टर (मात्रात्मक)
* सी.आर.पी. (नवजात सहित, मात्रात्मक)
* साइटोलॉजी
* पप स्मीयर
* सी.एस.एफ. विश्लेषण (ग्लूकोज, सी.एस.एफ. प्रोटीन, ए.डी.ए., सेल काउंट)
* फ्लुइड विश्लेषण (सेल काउंट, बायोकेमिस्ट्री जिसमें ग्लूकोज, प्रोटीन, एल.डी.एच. और साइटोलॉजी शामिल है)
* ब्लड कल्चर
* यूरिन कल्चर
* फंगल कल्चर
* अन्य कल्चर (पस, गले का स्वाब आदि)
* डिप्थीरिया के लिए कल्चर
* विब्रियो कोलेरी और अन्य सामान्य बैक्टीरियल एंटरोपैथोजेन्स के लिए स्टूल स्पेसिमेन का कल्चर
* कल्चर के लिए ऑर्गेनिज्म आइडेंटिफिकेशन और एंटीमाइक्रोबियल सेंसिटिविटी
* हीमोग्लोबिन इलेक्ट्रोफोरेसिस / एच.पी.एल.सी.
* ड्रग ओवरडोज के लिए टेस्ट (नशामुक्ति)
* यूरिन क्रिएटिनिन और एल्ब्यूमिन टू क्रिएटिनिन रेशियो (ए.सी.आर.)
* टोटल आई.जी.ई. (IgE)
* रुबेला आई.जी.जी. (IgG)
* बोन मैरो परीक्षण
* इम्यूनो हिस्टोकेमिस्ट्री
* हिस्टोपैथोलॉजी
* सी.डी.4 काउंट
* एच.सी.वी. के लिए वायरल लोड काउंट
* एच.बी.वी. के लिए वायरल लोड काउंट
* हेपेटाइटिस बी कोर एंटीजन के लिए आई.जी.एम. एंटीबॉडी (IgM anti HBc)
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)