Good News ; ब्यास जाने वालों के लिए 2 स्पेशल ट्रेनें शुरू, हरियाणा के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव, जानिए पूरा Schedule...
punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2026 - 02:37 PM (IST)
अम्बाला : उत्तर रेलवे ने यात्रियों और श्रद्धालुओं के हित में बड़ा कदम उठाया है। भक्तों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए सितंबर में ब्यास सत्संग के लिए 2 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। अम्बाला मंडल से गुजरने वाली ये ट्रेनें हजरत निजामुद्दीन-ब्यास और सहारनपुर-ब्यास रूट पर संचालित होंगी।
मिली जानकारी के अनुसार ये ट्रेनें हजरत निजामुद्दीन-ब्यास स्पेशल (04451/04452) ट्रेन निजामुद्दीन से ब्यास के लिए 3 सितंबर और ब्यास से वापसी में 6 सितंबर को चलेगी। इस गाड़ी का अम्बाला कैंट स्टेशन पर ठहराव रहेगा।
वहीं, सहारनपुर-ब्यास स्पेशल (04565/04566) ट्रेन सहारनपुर से 11 व 18 सितंबर को ब्यास के लिए चलेगी। वापसी में ब्यास से सहारनपुर के लिए 13 व 20 सितंबर को चलेगी। यह ट्रेन मार्ग में यमुनानगर जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, अम्बाला कैंट, साहनेवाल, लुधियाना और जालंधर सिटी स्टेशनों पर रुकेगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
ट्रेन यात्री ध्यान दें! इन 6 लंबी दूरी की ट्रेनों से हटेगी पैंट्री कार, मिलेंगे एक्स्ट्रा 3rd AC कोच