चुनाव आयोग जब चाहे चुनाव करवा ले, सरकार पूरी तरह तैयार : कमल गुप्ता

punjabkesari.in Thursday, Apr 21, 2022 - 09:23 AM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के शहरी निकाय मंत्री कमल गुप्ता यमुनानगर पहुंचे। उन्होंने कहा  कि हरियाणा सरकार नगर पालिकाओं व नगर परिषदों के चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। चुनाव आयोग जब चाहे चुनाव करवा लें। उन्होंने कहा कि यह चुनाव पार्टी चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी या नहीं यह समय आने पर पता चलेगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा में लगभग 1300 कॉलोनियां अवैध हैं जिनमें से 840 शहरी क्षेत्रों में है, उन्हें रेगुलर करने का प्रयास किया जा रहा है। 

नगर पालिका में भ्रष्टाचार को लेकर उन्होंने कहा कि जो अधिकारी पकड़ा जाएगा उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका व निगम की आय बढ़ाने के लिए सभी से प्रॉपर्टी टैक्स लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध कार्य व चोरी ना हो। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 
 
उन्होंने पंजाब में आप सरकार के बारे में कहा कि उन्होंने सब चीजें फ्री कर दी हैं, पंजाब में और अगले ही दिन प्रधानमंत्री के पास एक लाख करोड़ मांगने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि उन्हें पैसा मैनेज करना चाहिए, इनकम बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेशों को ऋण लेने के लिए नियम है हरियाणा ने 24.99% तक का लोन लिया है, जबकि पंजाब ने 48% तक लोन लिया है। जिसके चलते पंजाब की हालत अच्छी नहीं है और कोई भी एजेंसी व बैंक पंजाब को लोन देने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static