हरियाणा में इन लोगों पर सरकार की नजर! PPP डेटा खंगाल रही सरकार... जानिए क्या है वजह

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 07:57 AM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने परिवार या पहचान पत्र (पीपीपी) के तहत अकेले रहने वाले व्यक्तियों के सत्यापन अभियान को तेज कर दिया है। सरकार का उद्देश्य पात्र नागरिकों की सही पहचान सुनिश्चित कर उन्हें सामाजिक सुरक्षा और अन्य ने कल्याणकारी योजनाओं का लाभपूरी पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना है। परिवार पहचान प्राधिकरण के अनुसार प्रदेश में कुल 3,54,215 व्यक्तियों ने स्वयं को परिवार पहचान पत्र में अकेला व्यक्ति दर्ज कराया है।

इनमें से 1,90,112 व्यक्तियों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम दर्ज है। अब तक 1,66,240 व्यक्तियों का गरीबी रेखा (बीपीएल) श्रेणी के तहत सफलतापूर्वक सत्यापन किया जा चुका है, जबकि शेष लाभार्थियों का सत्यापन कार्य जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static