Kurukshetra : रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक-युवती की गई जान

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2026 - 10:17 AM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर) : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में रविवार को रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा हो गया। शाहाबाद के मारकंडा मंदिर के पास नदी के ऊपर बने रेलवे पुल पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन की टक्कर के बाद दोनों के शव नीचे मारकंडा नदी में गिर गए।

हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके के हालात को देखते हुए सुसाइड की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

फिलहाल युवक और युवती की पहचान नहीं हो सकी है। GRP की टीम घटनास्थल पर जांच कर रही है।मारकंडा नदी में शव मिलने की भनक लगते ही मंदिर में आए श्रद्धालु भी घटनास्थल पर पहुंच गए। GRP ने उनसे भी शव की पहचान कराने की कोशिश की। असल में, मारकंडा मंदिर में हर रविवार को मेला लगता है। इसलिए GRP ने श्रद्धालुओं से भी पूछताछ की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static