सरकार ने हरियाणा के गौरव के साथ किया मजाक : विजय बंसल

punjabkesari.in Tuesday, Jul 12, 2022 - 01:22 PM (IST)

चंडीगढ़( चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम से महाराजा अग्रसेन,सर छोटू राम,चौधरी देवीलाल,हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा,चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा,चौधरी बंसी लाल,राव बीरेंद्र सिंह,पंडित लखमी चंद,मेजर होशियार सिंह की जीवनी को हटाने को लेकर शिवालिक विकास मंच के अध्यक्ष और पूर्व चेयरमैन विजय बंसल एडवोकेट ने वर्तमान भाजपा जजपा सरकार पर हरियाणा के गौरव के साथ भद्दा मजाक करने का आरोप लगाया है।विजय बंसल का कहना है कि वर्तमान हरियाणा सरकार ने न केवल अग्रवाल-जाट-अहीर-ब्राह्मण समुदाय का अपमान किया है बल्कि समस्त हरियाणावासियों के गौरव के साथ भी भद्दा मजाक किया है।

विजय बंसल ने कहा कि 2015-16 शैक्षणिक सत्र की हरियाणा मौलिक शिक्षा विभाग के पाठ्यक्रम की कक्षा पांचवी की हिंदी पुस्तक में पाठ न 11 'महाराजा अग्रसेन की जीवनी' तो वही पाठ न 14 'हरियाणा के गौरव' नाम से अंकित थी जिसमे सर छोटू राम,चौधरी देवीलाल,हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा,चौधरी रणबीर सिंह,चौधरी बंसी लाल,राव बीरेंद्र सिंह जी की जीवनी छात्रों को बाल्यकाल से ही बेहतर जीवन,निडर शिक्षा,राजनीतिक जागरूकता,शूरवीर,सामान्य ज्ञान,हरियाणा में उनके निर्माण के योगदान के लिए व आत्मविश्वास की प्रेरणा उत्तपन करने की नजर से थी परन्तु 2014 के बाद भाजपा के शासनकाल मे आते ही एक कमेटी का गठन कर इन दो पाठों को हटाने का काम किया गया और भाजपा ने अपनी संकीर्ण सोच का परिचय देते हुए इन महानुभावों के अपमान के साथ साथ पूरे हरियाणा के गौरव के साथ खिलवाड़ किया।

अब जजपा जब सरकार में भाजपा के साथ हिस्सेदार है तब भी इन पाठों को दोबारा नही डाला गया।बच्चो को ऐसी शिक्षा दी जानी चाहिए जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़े परन्तु अब ऐसी शिक्षा दी जा रही है जिसमे इन महानुभावों के जीवनी को ही हटा दिया गया।यह सरकार के दोहरे व संकीर्ण रवैए को उजागर करता है।अतिरिक्त रूप से भाजपा सरकार द्वारा पंडित लख्मी चंद जी व मेजर होशियार सिंह जी की जीवनी लेख जोकि पहले पाठ न 17 हमारे अनमोल रत्न में अंकित थे उसे भी हटा दिया।

विजय बंसल का यह भी कहना है कि स्व0 राव वीरेंद्र जी के सुपुत्र राव इंद्रजीत जी केंद्र सरकार में मंत्री है तो वही ताऊ देवीलाल जी के प्रपौत्र दुष्यंत चौटाला भाजपा-जजपा सरकार में उपमुख्यमंत्री है तो वही ताऊ देवीलाल के बेटे रणजीत चौटाला केबिनेट मंत्री है।साथ ही सर छोटू राम के नाती बिरेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता है तो वही बिरेंद्र सिंह के पुत्र विजेंद्र हिसार से भाजपा सांसद है।इसके बावजूद उनके पूर्वजों की जीवनी को स्कूली शिक्षा के पाठयक्रम से हटा दिया जाता है जोकि चिंता का विषय है।इसके साथ ही स्व० रणबीर सिंह के सुपुत्र और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा जी भी नेता प्रतिपक्ष है,तो वही ताऊ देवीलाल के पोते अभय चौटाला विधायक है,उन्होंने उनसे भी इस मामले को प्रमुखता से उठाने की मांग की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static