महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा, सरकार के इस कदम से महिलाओं में बढ़ेगा आत्मविश्वास

punjabkesari.in Saturday, Jan 11, 2020 - 09:40 AM (IST)

चंडीगढ़ (बंसल) : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु अगले 5 सालों में हरियाणा पुलिस में महिलाओं की संख्या 15 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है और सरकार के इस कदम से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा। मुख्यमंत्री शुक्रवार को पंचकूला में हरियाणा पुलिस द्वारा पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो व इंडियन पुलिस फाऊंडेशन इंस्टीच्यूट (आई.पी. एफ.आई.) के सहयोग से ‘महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा’ विषय पर 2 दिवसीय सम्मेलन के दूसरे दिन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

पुलिस में महिलाओं की संख्या पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सराहनीय है कि राज्य पुलिस बल में महिलाओं की संख्या पिछले 5 वर्षों में 6 प्रतिशत से बढ़कर 10 प्रतिशत हो गई है और इसे 15 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static