पत्नी की हत्या कर सिक्योरिटी गार्ड हुआ फरार, कमरे में पड़ा मिला महिला का शव
punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 01:11 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): रामपुरा में सिक्योरिटी गार्ड द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। पड़ोसियों ने जब शव कमरे में पड़ा देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
खेड़कीदौला थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका की पहचान मूल रूप से कन्नौज उत्तर प्रदेश निवासी रश्मि के रूप में हुई है। वह अपने पति के साथ गांव रामपुरा में किराए पर रहती थी। मृतका का पति एक कंपनी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात है। दोनों पति पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना अधिक बढ़ गया कि सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी पत्नी से न केवल मारपीट की बल्कि पास ही रखी चुन्नी से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
कुछ देर बाद जब पड़ोसी आए और रश्मि को आवाज लगाई तो कोई रिप्लाई नहीं आया। दरवाजा खुल्ला देखकर जब पड़ोसियों ने देखा तो पाया कि रश्मि मृत पड़ी है। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।