यात्रा पर निकली सरकार, विकसित भारत का संदेश लेकर 60 दिनों तक प्रदेश में करेगी भ्रमण

11/24/2023 4:15:35 PM

पंचकूलाः जिले के लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में होने वाली हरियाणा भाजपा की अहम बैठक का पहला दौर खत्म हो गया है। दूसरे दौर की बैठक लंच के बाद होगी। इस बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल मौके पर पहुंच चुके हैं। पहले दौर की बैठक के बाद हरियाणा भाजपा अध्यभ नायब सैनी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस वार्ता में सैनी बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व कुरुक्षेत्र सांसद सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी विकसित भारत संकल्प एवं जनसंवाद पूरे हरियाणा में किया जाएगा। इस यात्रा के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की जाएगी। इसके साथ ही जो पात्र हितग्राही योजनाओं से वंचित रह गए हैं, उन्हें योजनाओं का दिलवाया जाएगा। यह हमारा संकल्प है।

उन्होंने बताया कि यात्रा की रुपरेखा तय करने के लिए आज यह बैठक की गई है। इस याभा की शुरुआत मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ ही राज्यपाल भी यात्रा में शामिल होंगे। इसके साथ ही यात्रा में सभी विधायक, सांसद और मेयर मौजूद रहेंगे। यह यात्रा 60 दिनों तक चलेगी, जिसमें हर दिन एक महत्वपूर्ण व्यक्ति यात्रा में सम्मिलित होगा। वहीं उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान एक दिन में 2 कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस यात्रा तहत 6223 पंचायतों को कवर किया जाएगा। यात्रा में 58 वैन भी चलाई जाएंगी।

इस विकसित भारत संकल्प एवं जन संवाद यात्रा के उद्देश्य को लेकर नायब सैनी ने बाताया कि सरकार की योजनाएं धरातल पर पहुंच रहीं हैं या नहीं इसकी जानकारी जुटाना है, इसके साथ योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को लाभ दिलवाना है। इसके साथ ही उन्होंन बाताय कि यह हरियाणा सरकार की यात्रा है। उनके इस कथन का मतलब है कि यह पार्टी की यात्रा नहीं है, ये हरियाणा सरकार की यात्रा है। इस यात्रा के दौरान जिला उपायुक्त नोडल ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं।  

वहीं हरियाणा कांग्रेस के कार्यक्रमों को लेकर सैनी ने कहा कि कांग्रेसी एक मंच इकट्ठा नहीं बैठक सकते हैं। उनको अलग अलग करने के लिए कमेंटियां बनाई जाती हैं। कांग्रेस में जन आक्रोश है। इसके साथ ही भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस की दुकान में सामान नहीं है, तभी रेवड़ियां बांटने का काम कर रहे हैं। इस दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चार डिप्टी सीएम बनाने के दावे को लेकर कहा कि वो जो कर रहे हैं वह संभव नहीं है। वह मुख्यमंत्री बनने का सपना संजोए हैं इसके दुष्परिणाम निकलेंगे।

जजपा के साथ चुनाव के बाद गठबंधन के सवाल पर नायब सैनी कहा कि  आलाकमान का जो भी आदेश होगा उसी तर्ज पर काम होगा। वहीं पीएम मोदी को लेकर दिए गए राहुल गांधी के बयान को सैनी ने कहा कि कांग्रेस जिस प्रकार की अभद्र भाषा बोल रही है वह निंदनीय है। ऐसा लगता है कि कांग्रेस की दुकान से सामान खत्म हो चुका है। बौखलाई कांग्रेस आमर्यादित टिप्पणी कर रही है।

कुरुक्षेत्र सासंद ने कहा कि इतने साल राज करने के बाद भी कांग्रेस गरीबी दूर करने में नाकामयाब रही है। लेकन मौजूदा डबल इंजन की सरकारने देश में पीएम मोदी व प्रदेश में सीएम मनोहर ने गरीबों को ध्यान में रखते हुए काम किए हैं। जैसे चिरायु कार्ड, उज्ज्वला योजना, आवास योजना आदि हैं। वहीं पराली को लेकर सैनी ने कहा कि मनोहर सरकार नेजबरदस्त कार्य किया है। इस पर मुहर कोर्ट ने लगाई है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Saurabh Pal