एक्स्ट्रा क्रेच खोलने की तैयारी में हरियाणा सरकार, इस साल सेटरों के लिए रखा लाखों का बजट

punjabkesari.in Monday, Jul 08, 2024 - 02:58 PM (IST)

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी): हरियाणा में विधानसभा चुनावों की तारीखें जिस तरह करीब आ रही हैं, वैसे ही सरकार जनता को लुभाने के लिए कई तरह की स्कीम और पॉलिसियों लेकर आ रही है। वहीं हरियाणा के परिवहन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल भी महिलाओं और बच्चों के अच्छे विकास के लिए और भी क्रेच खोलने की तैयारी में है। इससे रोजमर्रा की जिंदगी में कामकाज करने वाली महिलाओं को आसानी होगी।

 

PunjabKesari

 

बता दें कि हरियाणा के महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने कहा कि आवश्यकता हुई तो और भी क्रेच खोले जाएंगे। यानी शिशु और बच्चों के अच्छे विकास के लिए सरकार और भी क्रेच खोलेगी। असीम गोयल ने कहा कि हरियाणा में 500 क्रेच खोलने का लक्ष्य है। जानकारी के मुताबिक क्रेच-पॉलिसी लागू करने वाला हरियाणा देश का प्रथम राज्य बना है। उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास के क्रेच सेंटरों के लिए इस साल के लिए 3 हजार 215 लाख रुपये का बजट रखा है। 

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static