राज्यपाल ने किया प्रदेश की पहली फोटो एंड आर्ट गैलरी का उद्घाटन

punjabkesari.in Thursday, Apr 13, 2017 - 08:31 AM (IST)

कुरुक्षेत्र:राज्यपाल प्रोफैसर कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि कुरुक्षेत्र देश का प्रमुख शहर है। यहां भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया। आज पूरा विश्व कुरुक्षेत्र की तरफ निहार रहा है। राज्यपाल सोलंकी लघु सचिवालय में हरियाणा की पहली फोटो एंड आर्ट गैलरी का उद्घाटन करने उपरांत पत्रकारवार्ता कर रहे थे। इससे पहले राज्यपाल सोलंकी, हरियाणा के सामाजिक एवं न्याय आधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, लाडवा के विधायक डा. पवन सैनी, डी.सी. सुमेधा कटारिया ने उद्घाटन करने उपरांत फोटो एंड आर्ट गैलरी का अवलोकन किया। 

राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के अन्य जिलों को भी ऐसी गैलरी का निर्माण करना चाहिए।लघु सचिवालय की गैलरी में कुरुक्षेत्र 48 कोस के दर्शन सहजता से हो सकेंगे। इसके निर्माण में करीब 4 माह लगे और इस पर 12 लाख का बजट खर्च किया गया। गैलरी में कुरुक्षेत्र के 48 कोस के तीर्थों, पर्यटन स्थलों के साथ भौगोलिक स्थिति, सभी धर्मों के मंदिर, रियल एस्टेट, होटल, चौक, गेट, स्कूलों-विश्वविद्यालयों से संबंधित चुनिंदा 150 फोटो लगाई हैं। फोटो के साथ एक टच स्क्रीन भी स्थापित की है। इसमें 48 कोस की करीब 2,000 फोटो तीर्थों और पर्यटन स्थलों की होंगी। टच स्क्रीन से कोई भी व्यक्ति मनचाही तस्वीर अपने व्हाट्स एप नम्बर या ई-मेल पर डालने में सक्षम होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static