ग्राम परिक्रमा यात्रा की भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने की शुरूआत

punjabkesari.in Saturday, Mar 09, 2024 - 08:41 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): किसानों को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए भाजपा किसान मोर्चा द्वारा शुरु की गई ग्राम परिक्रमा यात्रा पटौदी विधानसभा के गांव भोड़ाखुर्द की ढाणी पहुंची, जहां ग्रामीणों द्वारा ट्रेक्टर व गौ पूजन कर यात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के संयोजक व भाजपा श्रीअन्न अनुसंधान प्रकल्प, प्रदेश समन्वयक रणधीर राव की अध्यक्षता में यह आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व परिक्रमा यात्रा के जिला संयोजक बेगराज यादव शामिल हुए। 

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

किसानों व मजदूर और सभी वर्गों के लोगों को मोदी और मनोहर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सहायता राशि के लाभार्थियों को सम्मानित किया और 11 मार्च को गुरुग्राम में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भी सभी को निमंत्रण दिया। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व परिक्रमा यात्रा के जिला संयोजक बेगराज यादव ने कहा कि किसानों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए यह यात्रा शुरु की गई है, ताकि कोई भी किसान सरकार की इस योजना से वंचित न रहे।
 

भाजपा सरकार का उद्देश्य हर किसान को हक दिलाना है। उन्होंने कहा कि आज देश का किसान शिखर पर पहुंच गया है। सरकार ने किसानों को अन्नदाता माना है और अन्नदाताओं के उत्थान के लिए सरकार कार्य कर रही है। तेजी से हरियाणा विकास के मामले में आगे बढ़ रहा है। सरकार ने सडक़ों का जाल बिछा दिया है। किसानों के लिए हर प्रकार से सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार की भारी कमी आई है। युवाओं को बिना पची-खर्ची के नौकरियां मिल रही हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं शुरु की हुई हैं। आज महिलाएं भी पूरे सम्मान के साथ पुरुषों के संग कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। भाजपा सरकार पूरी तरह से देश-प्रदेश के हित में काम कर रही है।

 

बेगराज यादव ने कहा कि रविवार को ग्राम परिक्रमा यात्रा को भाजपा जिलाध्यक्ष कमल यादव हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस यात्रा का बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के रामपुर गांव से सैकड़ो ट्रैक्टर यात्रा निकालकर सोहना विधानसभा क्षेत्र के मोहम्मदपुर अहिर गांव में समापन होगा कार्यक्रम के संयोजक व भाजपा श्रीअन्न अनुसंधान प्रकल्प, प्रदेश समन्वयक राव रणधीर राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किया है। किसानों के लिए अंत्योदय कार्ड को शुरुआत करने वाली भाजपा सरकार है। किसान सम्मान निधि जैसी कल्याणकारी योजना शुरु की। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी सदस्य वेद प्रकाश यादव, सरपंच धर्मपाल, राम प्रवेश, बल्लू बेरी, धर्म सिंह कलवाड़ी, नंदलाल यादव, नरेंद्र सिंह, सतवीर, राजेश कुमार, अमरजीत जिले सिंह, राकेश कुमार, अशोक कुमार, कुलदीप सिंह, पुष्पेंद्र महेंद्र समय सिंह, राजरूप, सुभाष यादव आदि मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Recommended News

Related News

static