हिसार में फिर रणजीत चौटाला का विरोध; किसानों पर लाठीचार्ज के पूछे सवाल, भाजपा प्रत्याशी ने साधी चुप्पी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 24, 2024 - 08:37 PM (IST)

हिसार (एजेंसी): हरियाणा में लोकसभा चुनावों से पहले सभी दलों के नेता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। लेकिन बीते कुछ हफ्तों से भाजपा नेताओं के विरोध की कुछ खबरें सामने आ रही हैं। वहीं बुधवार को हिसार के न्योली कलां में किसानों ने एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी रणजीत चौटाला को विरोध किया।

बता दें कि हिसार से भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला हिसार के न्योली कलां गांव में बुधवार को कार्यक्रम में पहुंचे। जहां कुछ किसानों द्वारा भाजपा प्रत्याशी का विरोध किया गया। किसानों ने भाजपा सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी भी की। साथ ही ‘किसान एकता जिदाबाद’ के नारे भी लगाए।

किसानों ने भाजपा प्रत्याशी से पूछे सवाल

किसानों नो रणजीत सिंह चौटाला से पूछा कि, “हमारा ट्यूबवेल कनेक्शन क्यों नहीं लग रहा। हम इसके लिए पैसे भी जमा करा चुके हैं, हमारे रुपए बिजली निगम में जमा हैं, इसके बाद भी चक्कर लगवाये जा रहे हैं।” जिस पर रणजीत चौटाला ने किसानों को इस मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।

काफिला लौटने पर भी की नारेबाजी

किसान यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने किसानों पर लाठीचार्ज करने को लेकर भी सवाल पूछा। जिसपर रणजीत चौटाला ने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद लोगों में भारी रोष देखने को मिला और सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी। इसके बाद भाजपा नेता ने माइक अपने साथियों को दे दिया और वहां से चल पड़े। वहीं जब रणजीत चौटाला का काफिला लौटने लगा तो किसानों ने फिर भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे करना शुरू कर दी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static