हरियाणा के किसानों की ''बल्ले-बल्ले'': बिजली दरों में भारी राहत की घोषणा,  सरकार भरेगी करोड़ों का बिल

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 04:11 PM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के लाखों किसानों के लिए खुशियों का पिटारा खोलते हुए अगले वित्त वर्ष के लिए बिजली दरों में भारी राहत की घोषणा की है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश के किसानों को मात्र 10 पैसे प्रति यूनिट की दर से ही बिजली मिलती रहेगी। इस रियायती दर को बनाए रखने के लिए सरकार अपने खजाने से 7,870.32 करोड़ रुपये की भारी-भरकम सब्सिडी वहन करेगी।

 
कृषि क्षेत्र को मजबूती देने के लिए सरकार ने न केवल दाम स्थिर रखे हैं, बल्कि बिजली की उपलब्धता भी बढ़ा दी है। अगले वित्त वर्ष में किसानों को पिछले वर्ष के मुकाबले 138.2 करोड़ यूनिट ज्यादा बिजली दी जाएगी। विभाग के आकलन के अनुसार, कुल कृषि खपत 1,068.66 करोड़ यूनिट रहने का अनुमान है, जिसकी पूरी तैयारी बिजली निगमों द्वारा कर ली गई है।
 
मुख्यमंत्री ने कृषि क्षेत्र पर विशेष ध्यान केंद्रित करने के लिए 'हरियाणा एग्री डिस्कॉम' बनाने का प्रस्ताव रखा है। यह विशेष विंग प्रदेश के 7.12 लाख कृषि उपभोक्ताओं और 5,084 समर्पित फीडरों की निगरानी करेगा। इससे ट्यूबवेल कनेक्शन, फाल्ट सुधार और बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static