दिनदहाड़े गोलियों की गूंज से दहला हरियाणा; मां की बरसी के दिन बेटे को गोलियों से भूना...पुरानी रंजिश का आरोप

punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2026 - 08:58 PM (IST)

पानीपत/जींद (सचिन शर्मा) : हरियाणा के जींद जिले के गांव हाट में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां मां की बरसी के दिन युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ 6 राउंड फायरिंग की और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल गुरुदत्त को उपचार के लिए प्रेम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 35 वर्षीय गुरुदत्त उर्फ कल्लू के रूप में हुई है। गुरुदत्त उर्फ कल्लू गांव में ही रेत बजरी का काम करता था। आज उसकी मां की बरसी क्रिया थीस उसके बाद गुरुदत्त अपनी रेत बजरी की दुकान पर जाकर बैठा था। तभी पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। 

आरोपियों ने गुरुदत्त पर 6 राउंड फायरिंग की जिसमें 2 गोली पेट में और एक गोली सिर में लगी। अन्य गोलियां भी उसके शरीर में लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गांव के ही पड़ोसियों ने बताया कि पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

बदमाश कई दिन से गांव में ही थे और मौके की तलाश में थे। आज मौका मिला तो उन्होंने वारदात को अंजाम दे डाला। बता दें कि मृतक कल्लू के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। और आज कल्लू की मां की बरसी थी तभी बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया। पानीपत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static