गुरमीत राम रहीम की फरलो हुई मंजूर, 21 दिन के लिए 8वीं बार जेल से आएंगे बाहर
punjabkesari.in Monday, Nov 20, 2023 - 08:19 PM (IST)

रोहतक(दीपक भारद्वाज): डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर एक बार फिर से सरकार मेहरबान हो गई है। गुरमीत रहीम फरलो पर 21 दिन के लिए जेल से बाहर आ रहे हैं। रेप और हत्या के केस में हरियाणा की रोहतक जेल में सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम इससे पहले 7 बार जेल से बाहर आ चुका है। अबकी बार वह आठवीं दफा जेल से बाहर आ रहा है।
जेल से निकलने के बाद राम रहीम उत्तर प्रदेश के जिले में बागपत स्थित आश्रम में रहेगा। वहीं इस वर्ष तीसरी बार रहीम जेल से बाहर आ रहा है। इससे पहले वह जनवरी और जुलाई में पैरोल पर बाहर आया था।
वहीं बता दें कि किसी भी कैदी को पैरोल देना राज्य का सरकार अंडर आता है। जेल में सजा काट रहे कैदी के अच्छे व्यवहार पर निर्भर करता है। 2017 में सजा सुनाए जाने के बाद से गुरमीत राम रहीम अब तक कुल 7 बार जेल से बाहर आ चुका है। अपनी दो शिष्याओं के साथ रेप के आरोप में 20 साल और हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा गुरुमीत काट रहा है।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)