हरियाणा बॉर्डर पर गुरनाम चढूनी ग्रुप का डेरा, यूपी से यमुनानगर आ रही धान की गाड़ियां और ट्रालियों को रोका

punjabkesari.in Monday, Oct 20, 2025 - 10:48 AM (IST)

यमुनानगर (परवेज खान) : हरियाणा के यमुनानगर से सटे उत्तर प्रदेश के किसान यमुनानगर में धान बेचने के लिए आ रहे हैं। लेकिन अब किसान कलानौर बॉर्डर के रास्ते यमुनानगर में प्रवेश करने वाली यूपी के किसानों की गाड़ियां और ट्रैक्टर ट्रालियों को बॉर्डर पर ही रोक दिया। भारतीय किसान यूनियन गुरनाम सिंह चढूनी ग्रुप ने कलानौर बॉर्डर पर डेरा डाला और पूरी रात उत्तर प्रदेश की तरफ से आने वाले धान पर नजर रखी। 

गुरनाम सिंह चढूनी ग्रुप के डायरेक्टर मनदीप रोडछप्पर ने कहा कि हमने पूरी रात उत्तर प्रदेश से आने वाले धान की गाड़ियों और ट्रालियों को रोक कर रखा और यमुनानगर में प्रवेश नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि यमुनानगर जिला प्रशासन उत्तर प्रदेश से तैयार किया हुआ चावल ₹1600 में ले रहा है तो वह यमुनानगर के किसानों की धान क्यों लगा। उन्होंने कहा कि यह यमुनानगर जिला प्रशासन और सरकार की मिलीभगत है उत्तर प्रदेश के किसानों की धान को यमुनानगर में खरीदा जा रहा है।

 मनदीप रोडछप्पर ने कहा कि हमने बहुत गाड़ियां और ट्रैक्टर ट्रालियों को यूपी ही रोक दिया। क्योंकि इससे यमुनानगर के किसानों की धान की खरीदने में आढती और जिला प्रशासन आनाकानी करता है। उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि हम उत्तर प्रदेश से आने वाले चावल को यमुनागर में नहीं आने देंगे क्योंकि इससे ज़िले के किसानों को बड़ा नुकसान है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static