दिल्ली में किसान संगठनों की महापंचायत, काफिले के साथ गुरनाम सिंह चढ़ूनी दिल्ली के लिए रवाना

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2024 - 01:37 PM (IST)

सोनीपत (सन्नी मलिक) : आज दिल्ली के रामलीला मैदान पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान दिल्ली कूच कर रहे हैं, क्योंकि संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली में आज एक महापंचायत का आयोजन किया है और इसमें किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी भी शामिल होने जा रहे हैं, क्योंकि किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी अब संयुक्त किसान मोर्चा का हिस्सा होंगे और वो अब किसानों की आवाज संयुक्त किसान मोर्चा के साथ मिलकर उठाने जा रहे हैं। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश से किसान नेता राकेश टिकैत, हरियाणा से गुरनाम सिंह चढूनी, पंजाब से कई बड़े नेता दिल्ली में महापंचायत में शामिल होने जा रहे हैं। हरियाणा से आपने काफिले के साथ दिल्ली रवाना हुए किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने साफ किया कि अब वो संयुक्त किसान मोर्चा का हिस्सा है और एमएसपी गारंटी कानून के साथ-साथ अब कई अन्य मांगे इस महापंचायत में रखी जाएगी। सरकार हमारी मांगों को मान तो लेगी लेकिन कुछ किसानों की जान लेकर मानेंगी।

PunjabKesari

वहीं दिल्ली जा रहे युवा किसान नेता वीरेंद्र पहल का कहना है कि एमएसपी गारंटी कानून के साथ-साथ हमारी सभी अन्य मांगे जायज है, लेकिन सरकार हमारी मांगे नहीं मानेंगी तो उसके लिए भी कड़ा फैसला आज लिया जा सकता है। हम किसान की मांगों को लेकर सरकार के समक्ष अपनी मांग रखने के लिए दिल्ली रवाना हो रहे है। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static