मेनका गांधी जवाब दें....क्या ईद पर लाखों बकरों का कत्ल पशुओं पर अत्याचार नहीं हैः गुप्ता

punjabkesari.in Thursday, Jul 22, 2021 - 03:41 PM (IST)

डेस्क: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बकरीद पर बकरों की कुर्बानी को लेकर भाजपा सरकार की ही पूर्व केंद्रीय मंत्री व मौजूदा सांसद मेनका गांधी पर निशाना साधा। उन्हों ट्विटर पर एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि कृपया मेनका गांधी जवाब दें। बकरीद के अवसर पर पूरे देश में लाखों बकरों का कत्ल किया गया। क्या यह क्रूएलेटी टू एनिमल नहीं है ?


उन्होंने आगे लिखा कि बेजुबान पशुओं के कत्ल को रोकने के लिए मेनका गांधी द्वारा संचालित संस्था क्रूएलेटी टू एनिमल क्या कदम उठा रही है।’ विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की यह टिप्पणी मेनका के पुराने बयान से जोड़कर देखी जा रही है।

दरअसल, फरवरी में पंचकूला में कुत्तों को कैनल हाउस में भेजने का प्रोजेक्ट पूरा हुआ तो मेनका ने सोशल मीडिया पर सीएम से सवाल किया कि कुत्तों को कैद करके कैसे रख सकते हैं। ये उनके अधिकारों का हनन है, जो अपराध की श्रेणी में आता है। इसके बाद प्रोजेक्ट रोक दिया गया था। तब ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा था कि आवारा कुत्ते इंसान से बढ़कर नहीं हैं।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Related News

static