Haryana Weather: फिर बारिश के साथ गिरेंगे ओले...IMD ने कर दी भविष्यवाणी, मौसम की मार झेल रहे किसान

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 09:02 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम बदलने वाला है। बदलते मौसम के चलते किसान चिंता में हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस नॉर्थकैप यूनिवर्सिटी (गुरुग्राम) में दर्ज किया गया, जबकि भिवानी में 32.9 और हिसार में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई है। वहीं 7 और 8 अप्रैल को कुछ स्थानों पर बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं आज भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं।

किसानों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

मौसम विभाग के मुताबिक सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, जींद और हिसार जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश होने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static