डेढ़ साल बाद अपने परिवार से मिला अमन, 1 जून 2017 से था लापता(Video)

punjabkesari.in Saturday, Jul 14, 2018 - 03:49 PM (IST)

अंबाला(अमन कपूर): अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर 5 दिन पहले मिले बच्चे के परिवार को CWC और जिला बाल सरंक्षण विभाग ने ढूंढ निकाला है। बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। दरअसल 6 साल का अमन दिल्ली से 1 जून 2017 से लापता था। बताया जा रहा है कि बच्चा घर से इसलिए भागा था क्योंकि उसका पिता शराब पीकर उसकी मां से मारपीट करता था और इसका प्रभाव बच्चे पर पड़ने लगा और बच्चा घर से भाग गया। बच्चे की उम्र अब 7 साल है। 

चाईल्ड वेलफेयर कमेटी के सदस्य की कुर्सी पर बैठा यह बच्चा दिल्ली के सिरस्पूर से लापता हुआ था, तब इसकी उम्र साढ़े 5 साल थी। यह बच्चा अचानक दिल्ली की गलियों से गायब हो गया। डेढ़ साल पहले गुमशुदा हुए इस बच्चे को खोजने में दिल्ली पुलिस ने दिल्ली से लेकर बिहार तक डेढ़ साल खाक छानी। बीती 9 जुलाई को अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर RPF को यह बच्चा मिला। जिसके बाद उन्होंने उसे CWC के सुपुर्द कर दिया। 
PunjabKesari
जिसके बाद बच्चे से पूछताछ हुई तो बच्चे ने पहले बताया कि उसके मां-बाप ट्रेन एक्सीडेंट में मर गये हैं। लेकिन CWC को बच्चे की कहानी झूठी लगी तो बार-बार बच्चे से पूछा गया। जिसके बाद बच्चे ने दिल्ली समयपुर का नाम लिया। बच्चे का पिता अब बच्चे को पाकर काफी खुश है। बच्चे को लेने उसके पिता जैसे ही दिल्ली पुलिस के साथ अंबाला आये तो हंसता हुआ बच्चा अचानक आंखों में आंसू ले आया और पिता से लिपटकर रोने लगा। पिता की आंखों में भी आंसू आ गये। बच्चे और पिता का मिलन देखकर जिला बाल सरंक्षण अधिकारी मेघा सिंघला भी रोने लगी। 

 

 

 
 
 

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static