डेढ़ साल के मासूम को गोली लगने का मामला,  हथियार उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Apr 26, 2024 - 12:59 PM (IST)

गोहाना: गांव लाठ में डेढ़ साल के मासूम को संदिग्ध अवस्था में गोली लगने के मामले में सीआईए टीम ने आरोपी पिता को हथियार उपलब्ध कराने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव मोहाना निवासी अमन उर्फ सूखा है। उसे न्यायालय में पेश करने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

12 अप्रैल की रात को गांव लाठ में अजय की उनके पिता जोरा सिंह के साथ कहासुनी हो गई थी। अजय ने अपने पिता पर गोली चला दी। अजय की पत्नी हिमांशी ने बीच-बचाव किया तो गोली बेटे अयांश की बाजू में लग गई। गोली लगने के बाद अजय हथियार लेकर भाग गया। वहीं हिमांशी व उनके ससुर घायल अवस्था में अयांश को खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले गए। जहां पर घायल का इलाज कराया गया। इसके बाद सदर थाना पुलिस ने आरोपी अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता अजय को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने अजय को अवैध पिस्तौल उपलब्ध कराने के आरोपी अमन को बड़ौता के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ सदर थाना गोहाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static